मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा सारम्मा थामस के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा की माताजी सारम्मा थामस के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कमल नाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि दु:ख के इन क्षणों में हम सब परिजनों के साथ सहभागी हैं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

You may have missed