पीयू छात्रसंघ चुनाव: 58.59% हुई वोटिंग, बीएन कॉलेज में फायरिंग, देर रात आएगा परिणाम

पटना 
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष के ताज का फैसला देर रात होगा। पटना छात्र संघ चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। सुबह से ही छात्राओं का मतदान के प्रति जबरजस्त उत्साह देखने का मिला। कई कॉलेजों में सुबह आठ बजे से ही छात्रों की लाइन लगनी शुरू हो गई। इस बीच बीच बीएन कॉलेज में दो गुटों के बीच फायरिंग भी हुई, जिस मामले में पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में ले लिया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। इस बार कुल छात्रसंघ चुनाव में कुल 58.59 प्रतिशत वोटिंग हुई। 

पिछली बार के वोटिंग प्रतिशत को अगर देखा जाए तो दिसंबर में हुए पुसु चुनाव में मतदाताओं की संख्या 20,330 थी। इसमें 11,771 (57.9 फीसद) ने अपने मत का प्रयोग किया था। इसमें सबसे अधिक प्रतिशत पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं का रहा था। यहीं के वोट से मोहित प्रकाश काफी आगे निकल गये थे। इसके अलावा मगध महिला कॉलेज की छात्राओं ने वोट कर प्रतिशत बढ़ा दिया था।

वहीं इससे पहले 2012 में मतदान का फीसद केवल 35 ही था। इसमें पूर्व अध्यक्ष आशीष सिन्हा महज सौ वोटों से जीत दर्ज किया था। इसमें महासचिव के उम्मीदवार को सबसे अधिक अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा अन्य सेंट्रन पैनल के उम्मीदवारों के हर जीत का अंतर कम था।