मंत्री शर्मा द्वारा तुलसी नगर में पार्क का लोकार्पण

 भोपाल
जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने तुलसी नगर में नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण किया।  शर्मा ने स्थानीय रहवासियों से कहा कि भोपाल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सक्रिय योगदान सुनिश्चित करें।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  जयवर्द्धन सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सुरेश पचौरी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर  आलोक शर्मा, पार्षद  अमित शर्मा,  योगेन्द्र सिंह चौहान,  मोनू सक्सेना, नगर निगम के पूर्व सभापति  कैलाश मिश्रा और आयुक्त नगर निगम  बी. विजय दत्ता उपस्थित थे।