अरावली पहाड़ियों पर घूमने गई लड़की से गैंगरेप

गुरुग्राम
नए साल की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को अरावली पहाड़ी पर अपने दोस्त के साथ घूमने गई सोलह वर्षीय एक लड़की को मानेसर में कासन गांव के पास दो व्यक्तियों ने अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की और उसका दोस्त नववर्ष के अवसर पर गांव के पास पहाड़ पर पिकनिक मनाने गए थे। उसी समय यह घटना हुई। दोनों जब सेल्फी ले रहे थे तो उसी समय आरोपी श्रवण कुमार (34) और नितेश मिश्रा (30) की नजर उन पर पड़ी।

वे दोनों लड़की और उसके दोस्त के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। पुलिस अधिकारी के अनुसार विरोध करने पर श्रवण और नितेश ने लड़की के दोस्त को पीटा। इसके बाद दोनों ने लड़की के साथ रेप किया। पीड़ितों ने जब वहां कुछ अन्य लोगों को देखा तो चिल्लकार मदद की गुहार लगाई। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा जा सका और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

आरोपियों को एक अदालत में पेश किया गया से जहां उन्हें जूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने यौन शोषण का विडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। हालांकि पुलिस को ऐसा कोई विडियो नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपियों के फोन को फरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

You may have missed