कंगना रनौत की बहन रंगोली ने अब रणवीर सिंह पर साधा निशाना 

 नई दिल्ली                                                                                                                                   
कंगना रनौत की बहन रंगोली हर सब्जेक्ट पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। अब हाल ही में रंगोली ने रणवीर सिंह पर अपना निशाना साधा है। रंगोली ने रणवीर पर नेपोटिज्म के नाम पर निशाना साधा है। दरअसल, एक यूजर ने रणवीर के बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो सोनम कपूर और रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। यूजर ने फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, रणवीर सिंह झूठे हैं और वे बचपन से रणबीर और सोनम के परिवार को जानते हैं।
 
इसके जवाब में रंगोली ने ट्वीट किया, 'जिन लोगों के मां-बाप अमीर होते हैं, जिसके पास मौके और जान पहचान होती है, वो बाहर से आए हुए नहीं होते। जो लोग गांव से आते हैं, ढंग से अंग्रेजी नहीं बोल सकते और छोटे स्कूलों में पढ़ें हैं, जिनके पास फैंसी कपड़ें खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं और जिनके साथ बुरा व्यवहार होता है। (वो बाहर के होते हैं।'

रंगोली ने आगे लिखा, 'क्योंकि ये तीन लोग जो बड़े टैलेंटेड हैं उन्हें अटेंशन और हमारी दयालुता की जरूरत है। चलो हम वंचितों को शक्ति दें।'

You may have missed