नाथ सरकार के आगामी पांच साल के विजन डाक्युमेंट को हर जिले में बताएगी कांग्रेस
भोपाल
कमलनाथ सरकार द्वारा पेश किए गए आगामी पांच साल के विजन डाक्युमेंट को अब कांग्रेस हर जिले में बताएगी। इसके लिए सभी पत्रकारों को जिम्मेदारी दी जा रही है। विजय डाक्यूमेंट के जरिए पत्रकार जिस जिले में जाकर पत्रकार वार्ता करेंगे वहां से भी जोड़कर बताया जाएगा। जनता तक विजन डाक्यूमेंट संगठन के जरिए पहुंचाने काम इसी महीने किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा को दी है।
कमलनाथ सरकार के एक साल पूरे होने पर 17 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने विजन डाक्यूमेंट 2020-25 का लोकार्पण किया था। जिसमें सरकार ने बताया था कि आगामी पांच साल में प्रदेश की तस्वीर कैसी होगी। साथ ही दिए गए विजन में जिलों का विकास किस योजना से किस तरह से होगा। इन सब को अब कांग्रेस के प्रवक्ता हर जिले में जाकर बताएंगे। कांग्रेस ने रणनीति के तहत हर जिले में जल्द ही पत्रकार वार्ता कर विजन डाक्यूमेंट की मुख्य बाते मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाएंगे। जिलों को विजय डाक्यूमेंट के जरिए कैसे जोड़ा गया है, इसके लिए प्रवक्ता पिछले कुछ दिनों से होमवर्क भी कर रहे हैं।
