शक्कर कारखाना में गड़बड़ी, 4 को हटाने आदेश

कवर्धा
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गड़बड़ी के चलते कारखाना को लगभग 7 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मामले का खुलासा होने के बाद सहकारी संस्थाओं के पंजीयक ने कारखाने के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 4 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने का आदेश जारी किया है। साथ ही उन्हें तीन साल तक कोई भी चुनाव लड?े के लिए किया गया अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मनमानी करते हुए चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे थे। बताया गया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिलकर अपने पहचान वालों को गन्ने की पर्ची देते थे, जबकि अन्य लोगों का नियमों और कायदे कानून का  हवाला दिया जाता था। लापरवाही के चलते कारखाना को लगभग 7 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।