दीपिका चिखलिया का राजस्थानी अवतार, रामायण की सीता ने फिर जीता फैंस का दिल

मुंबई,

रामानंद सागर की रामायण का जिक्र होते ही हर दिल में माता सीता का किरदार याद आने लगता है। इस किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी सादगी और अभिनय से हर घर में खास जगह बनाई। आज भी वह अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह राजस्थानी राजपूत परिधान में नजर आ रही हैं।

पोस्ट किए गए वीडियो में दीपिका राजस्थानी राजपूताना पोशाक (बेस) में सजी-धजी दिख रही हैं। मांग टीका, चूड़ियां (पोची), और पारंपरिक गहनों से सजा उनका लुक बेहद आकर्षक है। हर छोटी-बड़ी डिटेल पर बारीकी से ध्यान दिया गया है, जो उनके किरदार को और भी खास बनाता है। उनकी चाल-ढाल में राजस्थानी संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘सैयां ले गयी जिया’ गाना उनकी शोभा को और बढ़ाता है।

इस लुक ने फैंस को फिर से उनकी सीता मां की याद दिला दी।

फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, “वाह,” तो दूसरे यूजर ने लिखा, “जय मां सीता।” एक और यूजर ने लिखा, “राजस्थानी पोशाक में आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।”

दीपिका का यह राजस्थानी अवतार न केवल उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।

बता दें, यह गाना साल 1969 में आई फिल्म ‘एक फूल दो माली का’ का है, जिसको गायिका आशा भोसले ने गाया है। म्यूजिक डायरेक्ट रवि ने किया है। गाने में अभिनेत्री साधना शिवदासानी के साथ संजय खान और बलराज साहनी भी हैं।

अभिनेत्री ने भले ही 1983 में रिलीज हुई ‘सुन मेरी लैला’ से अपने अभिनय की शुरुआत की हो, लेकिन उन्हें रामानंद सागर की रामायण से ही घर-घर जाना जाने लगा था। इसके बाद उन्होंने ‘रुपए दस करोड़’ और ‘घर का चिराग’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। वह आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में भी दिखाई दी थीं, जिसमें यामी गौतम और भूमि पेडनेकर ने भी भूमिकाएं निभाई थीं। वह बहुत जल्द फिल्म वीर ‘मुरारबाजी’ में दिखाई देंगी। यह एक मराठी फिल्म है। इसमें वे जीजाबाई का रोल निभाएंगी।

 

You may have missed

रीवा के राजस्व विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: बिना किसी सरकारी आदेश के बदल दिया गया किसान की जमीन का नक्शा, RTI में हुआ सनसनीखेज खुलासा सिरमौर/रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तहसील सिरमौर अंतर्गत ग्राम पिपरी में राजस्व अभिलेखों के साथ गंभीर छेड़छाड़ और ‘डिजिटल फर्जीवाड़े’ का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक किसान की निजी भूमि का नक्शा बिना किसी आवेदन, बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश और बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के कंप्यूटर रिकॉर्ड (पोर्टल) पर बदल दिया गया है। क्या है पूरा मामला? ग्राम पिपरी निवासी आशीष मिश्रा (पिता श्री सम्पत प्रसाद मिश्रा) ने अपनी आराजी क्रमांक 88/1 एवं 88/2 के नक्शे में हुई संदिग्ध तरमीम (संशोधन) को लेकर सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी थी। महीनों के चक्कर लगवाने और प्रथम अपील के बाद जो जवाब विभाग से मिला, उसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। RTI में विभाग ने खुद स्वीकारी ‘अंधेरगर्दी’: लोक सूचना अधिकारी एवं नायब तहसीलदार वृत्त बैकुण्ठपुर ने अपने लिखित प्रतिवेदन (पत्र क्रमांक 292/2026 दिनांक 06/02/2026) में स्वीकार किया है कि: कंप्यूटर नक्शे में तो तरमीम (बदलाव) दिख रहा है, लेकिन मूल पटवारी नक्शा शीट (Field Map) में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। राजस्व अभिलेखों (खसरा आदि) में इस तरमीम से संबंधित कोई भी प्रविष्टि दर्ज नहीं है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग को यह भी नहीं पता कि यह बदलाव किस वर्ष में हुआ और किस अधिकारी के आदेश से किया गया। यानी बिना किसी फाइल और बिना किसी आदेश के रातों-रात कंप्यूटर पर नक्शा बदल दिया गया। पीड़ित का आरोप: “राजस्व अमले की मिलीभगत से हुआ खेल” पीड़ित आशीष मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इसके लिए दो बार आवेदन दिए और कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी और संबंधित राजस्व कर्मचारियों ने निजी स्वार्थ के चलते अभिलेखों में कूट-रचना (Forgery) की है। पीड़ित ने अब एसडीएम सिरमौर से मांग की है कि इस अवैध तरमीम को तत्काल निरस्त किया जाए और उन दोषियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए जिन्होंने सरकारी पोर्टल के डेटा के साथ छेड़छाड़ की है। अधिकारियों की चुप्पी: बिना आदेश के नक्शा बदलने का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस ‘डिजिटल सेंधमारी’ को सुधारता है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उच्च न्यायालय (High Court) की शरण लेंगे। संपर्क हेतु (Contact Info): आशीष मिश्रा (पीड़ित) ग्राम पिपरी, तहसील सिरमौर, रीवा मोबाइल: 8959446240