बोधगया: सीएम नीतीश ने की दलाई लामा से मुलाकात, कई सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

गया                                                                                                                
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बोधगया में आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा से मुलाकात की। तिब्बती बौद्ध मंदिर में सीएम नीतीश और दलाई लामा के बीच करीब 30 मिनट तक कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान वहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए थे। 

विश्वशांति के संदेश लेकर 14 देश की पदयात्रा पर निकले बौद्ध भिक्षु
मानवता और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश देने के लिए थाईलैंड से 9 बौद्ध भिक्षुओं का एक दल 14 देशों की पदयात्रा करेंगे। इस दौरान बौद्ध भिक्षु करीब 50 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। थाईलैंड से पदयात्रा करते हुए मंगलवार को मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर ये बौद्ध भिक्षु बोधगया पहुंचे। महाबोधि मंदिर जाकर पहले भगवान बुद्ध को नमन किया। इसके बाद बोधि पेड़ के नीचे विश्वशांति की प्रार्थना की। प्रार्थना सभा में बोधगया के विभिन्न बौद्ध मठों के अलावे थाईलैंड के 200 बौद्ध भिक्षु व श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी दुनियां में अमन शांति के लिए भगवान बुद्ध से दुआ मांगी। 

हॉलीवुड के सुपरस्टार रिचर्ड गेरे ने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के बोधगया आगमन यहां के लोगों के लिए आर्थिक और धार्मिक रूप से लाभ पहुंचाने वाला है। खासकर होटल व्यावसायियों में उनके आगमन से काफी उमंग रहता है। बोधगया की मिट्टी से ज्ञान की खुशबू निकलती है। यहां पर विदेशों से आकर लोग शिक्षादान करना पुण्य का काम समझते हैं। मैं भी विगत कई वर्षों से दलाई लामा जी के सानिध्य में इस धरती पर आ रहा हूं और अपने आपको धन्य और गौरवान्वित महसूस करता हूं।