सरकारी कर्मचारियों में रोष, सुरक्षा को लेकर लगाई डीएम से गुहार 

खगड़िया 
खगड़िया कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ने बैठक कर डीएम से सुरक्षा की गुहार लगायी। संघ के जिला मंत्री मनोहर साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शुक्रवार की शाम गोगरी अंचल के सीआई सह राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार कर्ण को गोली मारने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

कर्मचारियों ने तीन सूत्री मांगें पारित कर घटना में शामिल बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी, सभी कर्मचारियों की सुरक्षा आदि की मांग की। इसके बाद मांगों से आवेदन कर्मचारियों ने डीएम को सौंपा। डीएम ने कर्मचारियों को हरसंभव सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी किशोर सिंह, गंगा देवी, राजकिशोर सिंह, सत्येंद्र सिंह, कैलाश रजक, मनोहर प्रसाद आदि मौजूद थे।

You may have missed