संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का आगमन रविवार को

जबलपुर
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी का रविवार 18 जनवरी को एक बजे नोहटा जिला दमोह से जबलपुर आगमन होगा। लोधी नोहटा से सीधे माँ त्रिपुर सुंदरी तिराहा भेडाघाट रोड तेवर स्थित आर्य रिसोर्ट मैरिज गार्डन पहुँचेंगे तथा यहॉं लोधी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे तेवर से कार द्वारा दमोह जिले के ग्राम बड़गुवां प्रस्थान करेंगे।

You may have missed