Skip to content
April 3, 2026
  • MP info RSS feed
  • Privacy Policy
TV 24 Live

TV 24 Live

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : TV 24 Live Hindi News, हिंदी न्यूज़ Hindi Samachar- TV24Live.com

Primary Menu TV 24 Live

TV 24 Live

  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोंरजन
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • MP info RSS feed
  • About Us
  • छत्तीसगढ़
  • राज्य

साइबर क्राइम पर बड़ा वार: 83 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 10 सदस्य दबोचे

TV24 Desk March 31, 2026

भिलाई/दुर्ग.

जिले में म्युल अकाउंट के माध्यम से सायबर ठगी से अर्जित पैसों को अपने खातों में ट्रांसफर कराने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सभी आरोपियों के अकाउंट से 83 लाख 33 हजार 247 रुपए की अवैध राशि खातों में ट्रांसफर कर लेनदेन की जानकारी मिली है।

दरअसल पुलिस को भारत सरकार के गृह मंत्रालय से संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल द्वारा कर्नाटक बैंक दुर्ग में संचालित बैंक खातों का विश्लेषण किया गया तो जांच में पाया गया कि इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न स्थानों से साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। कुल लगभग 86 लाख 33 हजार 247 रुपए का अवैध लेन-देन भी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल बैंक से संपर्क करते हुए सभी खातों को होल्ड कर विवेचना शुरू की तो शिकायत सही पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रकरण में धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. जांच के दौरान खाताधारकों की पहचान कर मधु साहू (45 वर्ष ), ज्योति गौतम (28 वर्ष), फरहद खान (56 वर्ष), भूपेश गोहिल (51 वर्ष), अजय कुमार उर्फ मोनू (29 वर्ष), मसीर आलम (27 वर्ष), नवीन भागवत (24 वर्ष), भूपेंद्र कुमार टंडन (36 वर्ष), संतोष बिसाई (28 वर्ष) व हीरा सिंह (55 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इनके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी को गिरफ्तार किया है.

जानिए क्या है म्युल अकाउंट
बता दें कि म्युल अकाउंट वे बैंक के खाते होते हैं, जिसे संबंधित खाताधारक साइबर ठगी के रुपए के ट्रांसफर के लिए और ऑनलाइन बेटिंग में उपयोग करने के लिए किराए पर देते हैं। किराए पर दिए गए इस म्युल अकाउंट के बदले में बाकायदा खाताधारकों को हर माह किराए की एकमुश्त राशि भी दी जाती है। फिलहाल दुर्ग पुलिस लगातार इस तरह के म्युल अकाउंट पर कार्रवाई कर रही है।

Tags: Mule Account Fraud

Continue Reading

Previous कांकेर में सुरक्षा बलों का दबाव असरदार, AK-47 समेत 16 लाख के इनामी 2 नक्सली सरेंडर
Next प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नया दिशा: CM साय ने 370 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

More Stories

  • उत्तरप्रदेश
  • राज्य

पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी आर्थिक तंगी, समाज कल्याण विभाग ने छूटे हुए छात्रों को फीस रिफंड के लिए दिया दूसरा मौका

TV24 Desk April 3, 2026
  • बिहार
  • राज्य

नक्सल प्रभावित रहे लांजी के पहाड़ी गांवों में पहुंचे विधायक, सड़क, पानी और शिक्षा की समस्याओं पर दिया भरोसा

TV24 Desk April 2, 2026
  • छत्तीसगढ़
  • राज्य

नवाचार से निखर रहा जशपुर, आरोग्य अभियान बना ग्रामीण स्वास्थ्य का मजबूत आधार

TV24 Desk April 2, 2026

MP info RSS Feed

You may have missed

  • उत्तरप्रदेश
  • राज्य

पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी आर्थिक तंगी, समाज कल्याण विभाग ने छूटे हुए छात्रों को फीस रिफंड के लिए दिया दूसरा मौका

TV24 Desk April 3, 2026
  • धर्म

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किस राशि का होगा भाग्य साथ और आज का दिन कैसा रहेगा

TV24 Desk April 2, 2026
  • खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

TV24 Desk April 2, 2026
  • धर्म

वैशाख माह की शुरुआत और चंद्रमा का स्वाति नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

TV24 Desk April 2, 2026
  • बिहार
  • राज्य

नक्सल प्रभावित रहे लांजी के पहाड़ी गांवों में पहुंचे विधायक, सड़क, पानी और शिक्षा की समस्याओं पर दिया भरोसा

TV24 Desk April 2, 2026

ABOUT US

www.tv24live.com छत्तीसगढ़ का एक स्वतंत्र ऑनलाइन डिजिटल न्यूज़ पोर्टल और स्वतंत्र वेबसाइट है. हमारा उद्देश्य लोगों को सिर्फ सूचना प्रदान करना भर नहीं है बल्कि उनकी समस्याओं को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाना है और उनके निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है. हमारा मकसद शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना भी है तथा इस बात की तहकीकात करना है कि क्या शासन की योजनाएं पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रही हैं या नहीं. हम सकारात्मक पत्रकारिता में विश्वास करते हैं और नकारात्मक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश करते हैं. इसीलिए www.tv24live.com छत्तीसगढ़ सहित देश भर में तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ पोर्टल है.

Contact US

Mr. Nitin Wadhwani (Admin)

Mr. Virendra Kumar Sahu

Email: tv24live25@gmail.com
Mobile: ‪(+91) 9755775251‬
Address: Anmol Flat, C-9,
Avanti Vihar Road, Raipur (Chhattisgarh) Pin- 492001

Copyright © All rights reserved by TV 24 Live || Design By OnlineSpot.in | CoverNews by AF themes.