नगरीय विकास मंत्री सिंह ने ब्रह्माकुमारी केन्द्र, नीलबड़ में लगाया आम का पौधा

 भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  जयवर्द्धन सिंह ने ब्रह्माकुमारी केन्द्र नीलबड़ के परिसर में आम का पौधा लगाया।  सिंह ने मेनरोड से केन्द्र तक सड़क बनवाने के निर्देश दिये।

सिंह ने केन्द्र में मेडीटेशन और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र में संचालित गतिविधियों का लाभ लोगों को मिलेगा। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनें और भाई उपस्थित थे।